प्रियंका नवरात्र में कर सकती हैं गृह प्रवेश

शिमला – कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी शिमला दौरे से लौट गई हैं। बुधवार सुबह प्रियंका छराबड़ा से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुईं। प्रियंका अपने आशियाने के सिलिसले में यहां आई हुई थीं। मंगलवार को प्रियंका गांधी ने घर के काम का निरीक्षण किया। घर का काम लगभग पूरा हो गया है। यह भी बताया जा रहा है कि अब प्रियंका द्वारा घर में गृह प्रवेश की तैयारियां की जा रही हैं। प्रियंका इन नवरात्रों में या दीवाली में गृह प्रवेश कर सकती हैं। इसे लेकर प्रियंका ने पंडितों के साथ विचार-विर्मश किया है…