Lok Sabha Elections: भोजपुरी स्टार पवन सिंह को भाजपा ने पार्टी से निकाला, जानें कारण

Lok Sabha Elections: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को भाजपा ने पार्टी से निकाल दिया है। भाजपा ने उन पर अनुशासनहीनता और दल विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए यह कार्रवाई की है। पवन सिंह काराकाट लोकसभा सीटी से एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

भाजपा की ओर से जारी निष्कासन आदेश में लिखा गया है कि पवन सिंह लोकसभा चुनाव में एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। उनका यह कार्य दल विरोधी है। उन्होंने यह काम पार्टी अनुशासन के विरुद्ध किया है जिससे पार्टी की छवि खराब हुई है। उन्हें दल विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार भाजपा से निष्कासित किया जाता है।