Himachal Upchunav : हिमाचल पहुंची कांग्रेस की यह स्टार प्रचारक

उपचुनाव के बीच हिमाचल पहुंची प्रियंका गांधी

-स्टार प्रचारक की लिस्ट में शामिल है नाम

विशेष संवाददाता-शिमला

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल पहुंच गई हैं। उपचुनाव के बीच प्रियंका गांधी के इस दौरे पर कांग्रेस संगठन की भी नजरें हैं। हालांकि अभी तक प्रियंका गांधी का प्रचार को लेकर कोई शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। लेकिन कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम भी शामिल है। पहले विधानसभा, फिर लोकसभा और छह सीटों पर उपचुनाव के दौरान भी प्रियंका गांधी ने संसदीय क्षेत्रों का दौरा किया था। फिलहाल, बुधवार दोपहर बाद प्रियंका गांधी चंडीगढ़ से सडक़ मार्ग के माध्यम से छराबड़ा स्थित उनके आवास पहुंची।

प्रियंका गांधी के यहां आगामी दो दिन तक रूकने की संभावना है। प्रियंका वाड्रा के शिमला दौरे को देखते हुए छराबड़ा के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा पहरा कड़ा कर दिया है। सडक़ पर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है ताकि जाम लगने की स्थिति पैदा न हो सके। प्रियंका गांधी देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर विधानसभा में होने वाले उपचुनावों को लेकर वह पार्टी नेताओं से फीडबैक ले सकती हैं। वहीं चर्चा है कि कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के भी शिमला आने की संभावना है।

…..राकेश शर्मा