हल्दी घाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप का साथ किसने दिया था? मारे गए थे 50,000 सिपाही

18 जून का इतिहास

कंपीटिशन के दौर में आज का युवा बेहतर भविष्य की कल्पना कर रहा है। कोई अफसर बनना चाहता है, तो कोई इंजीनियर। कोई शिक्षक बनना चाहता है, तो कोई सरकारी नौकर। कामयाबी किसी भी क्षेत्र में हो, मौजूदा दौर में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं से गुजरना ही होगा। पीरक्षाओं का लेवल उच्च स्तर पर पहुंच गया है। इसी कड़ी में हम आपके लिए लाए हैं भारतीय एवं विश्व इतिहास से जुड़ी अहम जानकारियां, जिनसे जुड़े सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं में अकसर पूछे जाते हैं, तो आइए जानते हैं 18 जून का इतिहास…

1576-अकबर और महाराणा प्रताप के बीच हल्दी घाटी का युद्ध शुरू हुआ। हल्दी घाटी राजस्थान के गोगुंदा के पास एक संकरा पहाड़ी दर्रा है। महाराणा प्रताप का जन्म महाराणा उदयसिंह एवं माता रानी जयवंताबाई के घर हुआ था। भारतीय इतिहास में हल्दी घाटी का युद्ध सबसे महत्त्वपूर्ण है। इस युद्ध की मुख्य वजह थी मुगल सम्राट अकबर बिना युद्ध महाराणा प्रताप को अपने अधीन लाना चाहता था। इसलिए अकबर ने प्रताप को समझाने के लिए चार राजदूत नियुक्त किए, जिनमें जलाल खां, मानसिंह, भगवानदास और टोडरमल शामिल थे। चारों ने समय-समय पर प्रताप को समझाने की कोशिश की, लेकिन महाराणा प्रताप नहीं मानें और मुगलों की अधीनता अस्वीकार कर दी, जिसके हल्दी घाटी का ऐतिहासिक युद्ध हुआ। युद्ध में मेवाड़ की सेना के लगभग 1,6000 सैनिक मारे गए, जबकि मुगल सेना के करीब 50,000 सिपाही मारे गए और 3500 घायल हुए। युद्ध का कोई नतीजा नहीं निकला। इस युद्ध में महारणा प्रताप को भील जनजाति का साथ मिला था।

1758-फ्रेंच जनरल बुस्सी ने निजाम सलाबत जंग से जाने की इजाजत ली, जो भारत से फ्रांस की मौजूदगी का अंत था।

1812-अमरीका के राष्ट्रपति जेम्स मेडिसन ने ब्रिटेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1815-वाटरलू के युद्ध में नेपोलियन बोनापार्ट को हार का सामना करना पड़ा।

1858-झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ग्वालियर के निकट लड़ाई के मैदान में ब्रिटिश सेना से लोहा लेने के बाद मारी गईं।

1941-तुर्की ने नाजी जर्मनी के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1946-गोवा को पुर्तगालियों से आजाद कराने के लिए पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया गया।

1956-हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम पारित हुआ।

1972-ब्रिटिश यूरोपियन विमान 548 उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार 118 लोगों की मौत।

1979-अमरीका और सोवियत संघ के बीच हथियार नियंत्रण समझौता हुआ।

1987-एमएस स्वामीनाथन को पहला वल्र्ड फूड प्राइज मिला।

2009-नासा ने चांद पर पानी की तलाश में विशेष यान भेजा।

2012-सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद को सऊदी अरब का क्राउन प्रिंस नियुक्त किया गया।

2013-इराक की राजधानी बगदाद में दो आत्मघाती हमलों में 31 की मौत, 60 घायल हुए।