भरमौर को दौड़ी एचआरटीसी

By: Jan 23rd, 2017 12:05 am

भरमौर —  करीब एक सप्ताह से अधिक समय से उपमंडल मुख्यालय भरमौर के लिए बंद पड़ी हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा रविवार से आरंभ हो गई है। जिसके चलते यात्रियों ने भी रविवार को एक बड़ी राहत की सांस ली है। हालांकि निजी बसें शनिवार को भरमौर की ओर गई थी। वहीं रविवार से निगम ने भी बस सेवा आरंभ कर दी है। अहम है कि क्षेत्र में बर्फबारी होने के चलते उपमंडल मुख्यालय भरमौर के लिए निगम की बस सेवा बंद पड़ गई थी। जिसके चलते यात्रियों को भी टैक्सियों में मजबूर होकर सफर करना पड़ रहा था। पता चला है कि मुख्य सड़क से बर्फ  हटा दी गई है,लेकिन सुबह के समय सड़क के कई हिस्सों में फिसलन होती है। जिसके चलते सुबह के समय यहां पर वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं रहेगा। हालांकि निगम प्रबंधन की ओर से बसों को शाम के समय उपमंडल मुख्यालय के लिए भेजा है और सड़क पर फिसलन की स्थिति में वह वहां से वापस अन्य स्थान पर आ सकती है। उल्लेखनीय है कि खड़ामुख-भरमौर मुख्य सड़क से बर्फ  हटाने के कार्य में हुई देरी की बजह से यहां पर जल्द बस सेवा आरंभ होने में दिक्कत आई है। बहरहाल, अब मौसम के साथ देने के बाद उपमंडल मुख्यालय के लिए भी बस सेवा आरंभ कर दी गई है। उधर, बीते दिन ढकोग के पास सड़क का डंगा गिर जाने के चलते बड़े वाहनों को आर-पार करने में दिक्कत आई। लेकिन निगम की ओर से हल्की शटल बसें यहां के रूट पर भेजने के चलते यात्रियों को भी सहूलियत मिली है।

पाओएस मशीन को पीएनबी पहुंच रहे आवेदन

चंबा-डिजिटल लेन-देन पर ग्रहकों व व्यापारियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई डिजी धन व ग्राहक  इनाम राशि के चलते करोबारी भी कैशलैस की ओर भागने लगे हैं। नोटबंदी के बाद कैश की किल्लत के चलते करोबारियों व व्यापारियों ने कई पीओएस मशीन के लिए अप्लाई किया था, लेकिन मोदी की ओर से चलाई गई उपरोक्त स्कीमों के चलते पंजाब नेशनल बैंक के पास पोओएस मशीनों के लिए आवेदन पहुंच रहे हैं। बैंक के को-आर्डिनेटर एसआर टंडन ने बताया कि नोटबंदी के बाद चंबा की विभिन्न ब्रांचों में दो सौ के करीब लोगों ने पोओएस के लिए अप्लाई किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App