रोग से छुटकारे को रोजाना करें योग

By: Mar 20th, 2017 12:02 am

नंगल— योग साधना आश्रम शहीद भगत सिंह नगर नंगल में स्वामी जोगिंद्र पाल की अगवाई में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।  पंडित मदन लाल व स्वामी ने सत्संग एवं प्रवचनों से संगत को निहाल किया। आश्रम की तरफ से जरूरतमंदों को राशन वितरित किया गया। इस मौके पर स्वामी जोगिंद्र पाल ने कहा कि आश्रम में पिछले कई वर्षों से योग साधना के माध्यम से हजारों लोग रोग मुक्त होकर स्वस्थ व अच्छा जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग से ही शरीर निरोग रह सकता है और योग से ही सभी बीमारियों को दूर किया जा सकता है। इस अवसर पर स्वामी जोगिंद्र पाल के अलावा अनुज ठाकुर, राणा रण बहादुर, रिटायर्ड डीएसपी मेहर चंद, टोनी सहगल, विक्की, संजीव लीविया, निहाल चंद, रछपाल सिंह राणा, गौरव मडि़या, संजू कपिला, मदन लाल रागी, भूपिंद्र सिंह समेत संगत उपस्थित थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App