फिर रिपीट होगी डबल इंजन सरकार

By: Apr 6th, 2022 12:01 am

धर्मशाला – भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने जवाली मंडल के 11 बूथों की बैठक में विशेष रूप से भाग लिया। उन्होंने बैठक में 90 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता को कैहरिया ग्राम केंद्र में सम्मानित किया। श्री खन्ना ने कहा की भाजपा में पुराने कार्यकर्ताओं का अति महत्व है, पुराने कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और परिश्रम से आज भाजपा का इतना विराट स्वरूप निकल कर आया है। भाजपा के कार्यकर्ता अंतर्मन से चाहते है की हिमाचल में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बने और हिमाचल स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर हो। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर सरकार ने हिमाचल में अच्छा काम किया है और आने वाले समय में और ज्यादा ऊर्जा के साथ जनता की सेवा करेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App