पर्यावरण दिवस…पेड़ बचाओगे, तो ही सांस ले पाओगे

By: Jun 5th, 2022 12:55 am

सरस्वती विद्या मंदिर निरमंड में छात्र-छात्रओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं से जागरूकता का दिया संदेश, विजेताओं को बांटे इनाम

निजी संवाददाता-निरमंड
सरस्वती विद्या मंदिर निरमंड में आज विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूल में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता निरमंड के वन रेंज अधिकारी सोहन सिह कौशल ने की। उनके साथ आए हिमाचल प्रदेश राज्य पत्रकार महासंघ के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रेम राज काश्यप व निरमंड वन परिक्षेत्र के वन रक्षक सुमेश शर्मा वशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। स्थानीय एसवीएम निरमंड के मुख्य अध्यापक राकेश कुमार की गरिमामई उपस्थित में इस दिवस को मनाया गया। उन्होंने तमाम अतिथियों का टोपी व मफलर पहनाकर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस कार्यक्रम के संयोजक एवं संकुल कुमारसैन के पर्यावरण प्रमुख रूप कमल शुक्ला ने इस कार्यक्रम की रूप रेखा, इस साल की विश्व दिवस की थीम ‘एक ही पृथ्वी तथा पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपने विचारों को सभी के समक्ष रखा।

पर्यावरण दिवस पर विद्या मंदिर निरमंड के प्रांगण में निबंध लेखन, स्लोगन राइटिंग एकला तथा भाषण प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। कला प्रतियोगिता में शिशु वर्ग में त्वरिता ने प्रथम, यक्षित ने द्वितीय, बाल वर्ग में चिन्मय ने प्रथम, मंयक ने प्राप्त किया। किशोर वर्ग में मोहिनी ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान डोरी ने प्राप्त किया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कृतिका प्रिंसी तथा द्वितीय स्थान पुरुषार्थ ने प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में शिशु वर्ग में सचिता, द्वितीय स्थान दिव्यांश ने प्राप्त किया! बाल वर्ग में गुपिल कौशल ने प्रथम स्थानए द्वितीय स्थान वेदिका शुक्ला ने प्राप्त किया। किशोर वर्ग में सोनाली ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान वत्सल ने प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में बाल वर्ग में यशिका शुक्ला ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान हिमांगी ने प्राप्त किया। किशोर वर्ग में वंशिका शर्मा ने प्रथम स्थानए गीताशी शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान मुख्यातिथि ने पर्यावरण संरक्षण के ऊपर अपने विचार व्यक्त करते कहा कि आज पूरा विश्व पर्यावरण की समस्या से जुझ रहा हैं। उन्होंने बताया कि अगर पर्यावरण स्वस्थ रहेगा तभी मनुष्य स्वस्थ रहेगा।

मुख्यातिथि ने इस दौरान अपनी स्वेच्छा से विद्यालय के भैया दीदीयों के प्रोत्साहन के लिए 5000 रुपए की राशि प्रदान की। अंत में मुख्य अतिथि सोहन सिंह कौशल व वरिष्ठ पत्रकार प्रेम राज काश्यप ने विजेता भैया दीदीयों को पुरस्कार वितरित किए। स्थानीय विद्यालय के आचार्य एवं संकुल कुुमारसैन पर्यावरण प्रमुख रूप कमल शुक्ला ने मुख्यातिथि तथा अन्य अतिथियों का यहां पधारने पर उनका आभार जताया। इस कार्यक्रम में मंच संचालन काकार्य भी संकुल कुमारसैन पर्यावरण प्रमुख रूप कमल शुक्ला ने बखूबी निभाया। कार्यक्रम के उपरांत पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपने हाथों में स्लोगन उठाकर, नारे लगाते हुए एसवीएम निरमंड के भैया तथा आचार्य दीदीयों ने विद्या मंदिर निरमंड के प्रांगण से बस स्टैंड निरमंड तक रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह जानकारी विद्या मंदिर निरमंड के प्रचार प्रमुख तथा संकुल कुमारसैन के पर्यावरण प्रमुख रूप कमल शुक्ला ने पत्रकारों को दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App