अय्यर के शतक पर भारी पड़ा ईशान किशन का पचासा, मुंबई ने पांच विकेट से हराए कोलकाता नाइट राइडर्स

By: Apr 17th, 2023 12:06 am

एजेंसियां— मुंबई

खराब फॉर्म से गुजर रहे ईशान किशन (25 गेंद, 58 रन) और सूर्यकुमार यादव (25 गेंद, 43 रन) की आतिशी पारियों से मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में रविवार को कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से मात दी। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेंकटेश अय्यर (51 गेंद, 104 रन) के विस्फोटक शतक की बदौलत 20 ओवर में 185 रन बनाये, हालांकि अन्य बल्लेबाजों की नाकामी के कारण उनका यह सैकड़ा काम न आया और मुंबई ने 17.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज किशन ने 25 गेंद पर पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से 58 रन बनाये, जबकि रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंद पर चार चौकों और तीन छक्कों के साथ 43 रन की पारी खेली। मुंबई इस समय अंक तालिका में दो जीत और दो हार के साथ आठवें स्थान पर है, जबकि केकेआर पांच मैचों में दो जीत और तीन हार के साथ पांचवें पायदान पर है। मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज नारायण जगदीशन को शून्य रन पर आउट कर दिया, लेकिन अय्यर पहली ही गेंद से आक्रामक नजर  आए।

सलामी बल्लेबाज रहमानु्ल्लाह गुरबा•ा (12 गेंद, आठ रन) और कप्तान नीतीश राणा (10 गेंद, पांच रन) दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके, लेकिन अय्यर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए केकेआर को पावरप्ले में 57 रन तक पहुंचाया। लगातार गिरते विकेटों के बीच केकेआर को साझेदारी की जरूरत थी जो शार्दुल और अय्यर के बीच देखने को मिली। अय्यर ने 23वीं गेंद पर चौका जडक़र अद्र्धशतक पूरा किया और इसके बाद ठाकुर के साथ चौथे विकेट के लिए 50 रन जोड़े। ठाकुर ने पवेलियन लौटने से पहले 11 गेंद पर 13 रन बनाए। अय्यर ने 51 गेंद पर छह चौकों और नौ छक्कों की मदद से 104 रन बनाए। इसी के साथ वह ब्रेंडन मैकुलम (2008) के बाद केकेआर के लिए शतक जडऩे वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए।

सचिन-अर्जुन आईपीएल खेलने वाली पहली पिता-पुत्र की जोड़ी

मुंबई। आखिरकार अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिल गया। अर्जुन ने आईपीएल के 16वें सीजन में कोलकाता के खिलाफ रविवार के पहले मैच में डेब्यू किया। उन्हें मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने डेब्यू कैप दी। इसी के साथ सचिन तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में खेलने वाली पिता-पुत्र की पहली जोड़ी है। सचिन भी आईपीएल में मुंबई की ओर से खेल चुके हैं। अर्जुन को साल 2021 में पहली बार मुंबई इंडियंस ने 20 लाख में खरीदा था। उसके बाद 2022 में उन्हें 25 लाख में टीम में शामिल किया था। इस सीजन के लिए पिछले साल दिसंबर में हुए मिनी ऑक्शन में मुंबई ने उन्हें रिटेन किया था।

वेंकटेश अय्यर ने ठोंकी पहली आईपीएल सेंचुरी

मुंबई। आईपीएल 2023 के 22वें मुकाबले में कोलकाता के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने महफिल लूट ली। भारतीय ऑलराउंडर ने इस पारी में न ही अपनी टीम को शुरुआती झटकों से उबारा, बल्कि गेंदों पर शानदार शतक ठोकते हुए कमाल कर दिया। वेंकटेश अय्यर की यह पहली आईपीएल सेंचुरी रही। अय्यर का यह शतक इसलिए खास रहा क्योंकि वह केकेआर के लिए शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने, जबकि पहला शतक 15 साल पहले आईपीएल 2008 पहले सीजन में ब्रेंडन मैकुल्लम के बल्ले से निकला था। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 51 गेंदों पर 104 रनों की धुआंधार पारी में छह चौके और नौ छक्के लगाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App