मौली जागरां में चौथा ‘वन रूपी स्टोर’शुरू

By: Jul 22nd, 2023 12:05 am

जरूरतमंदों को एक रुपए में मिलेंगी जरूरी वस्तुएं, महापौर सहित नगर निगम आयुक्त रहे मौजूूद

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — चंडीगढ़

नगर निगम चंडीगढ़ ने जरूरतमंद लोगों को सस्ती वस्तुएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शुक्रवार को यहां सामुदायिक केंद्र सुंदरनगर मौली जागरां में अपना चौथा ‘वन रूपी स्टोर’ शुरू किया है। इस मौके पर शहर के महापौर अनूप गुप्ता सहित नगर निगम आयुक्त आनंदिता मित्रा, क्षेत्रीय पार्षद बिमला दुबे और नगर निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और वार्ड के प्रमुख लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर बोलते हुए महापौर अनूप गुप्ता ने कहा कि सेक्टर 17 में नगर निगम के स्थायी आरआरआर केंद्र को नागरिकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, जिससे इस स्टोर की स्थापना संभव हो सकी है। इस पहल का उद्देश्य पुन: उपयोग करने और पुनर्चक्रण की अवधारणा को बढ़ावा देते हुए जरूरतमंद लोगों को सस्ती वस्तुएं उपलब्ध करवाना है। उन्हने बताया कि इस स्टोर में विभिन्न प्रकार की वस्तुएं जैसे किताबें, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े, क्रॉकरी, बरतन, खिलौने और चादरें आदि सभी प्रति आइटम केवल एक रुपए में उपलब्ध करवाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम ने सेक्टर 17 में जगत सिनेमा के पास न्यू ब्रिज मार्केट में अपना स्थायी आरआरआर केंद्र स्थापित किया है, जहां नागरिकों को जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए उन वस्तुओं को दान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, जो अब उपयोग में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सेक्टर 17 में आरआरआर केंद्र में एकत्र की गई दान की गई वस्तुओं की सफाईए मरम्मत और नवीनीकरण के बाद नगर निगम शहर के विभिन्न क्षेत्रोंध्वार्डों में ऐसे एक.रुपये वाले स्टोर आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त आनंदिता मित्रा ने ट्राइसिटी के नागरिकों को उनकी जबरदस्त प्रतिक्रिया और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह चौथा सफल ‘एक रुपए’ स्टोर है और नगर निगम पूरे शहर में ऐसे और स्टोर स्थापित करके समुदाय की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस स्टोर का लांच टिकाऊ और समावेशी प्रथाओं को बनाने की दिशा में एमसीसी के प्रयासों का एक प्रमाण है जो जीवन के सभी क्षेत्रों के नागरिकों को लाभान्वित करता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App