लाखों के गहने ले उड़े शातिर

By: Dec 31st, 2023 12:45 am

थुडियाल में घर के ताले तोड़ नकदी पर हाथ साफ, जांच में जुटी पुलिस

कार्यालय संवाददाता-नादौन
पुलिस थाना नदौन के तहत आने वाले थुडियाल क्षेत्र में चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। एक घर के ताले तोडक़र अंदर से लगभग दस लाख के गहने तथा हजारों की नकदी पर हाथ साफ किया गया। चोरी की इस बड़ी वारदात से क्षेत्र में चोरों की दशहत मच गई है। वहीं मामला सामने आने के बाद पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही है। संदिग्ध लोगों से पुलिस ने पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि थुडियान क्षेत्र के एक परिवार चंडीगढ़ गया हुआ था। कुछ दिनों से परिवार चंडीगढ़ में ही था। हाल ही में थुडियाल आया। यहां आकर देखा तो मकान के ताले टूटे हुए थे।

मकान के ताले टूटे देखकर परिजनों के होश उड़ गए अंदर जाकर देखा तो अलमारियां में रखे हुए सोने चांदी के गहने गायब थे। इन गहनों की कीमत करीब दस लाख रुपए बताई जा रही है। इसके साथ ही 10 से 12 हजार रुपए की नकदी भी गायब पाई गई है। चोरी की वारदात बीते शुक्रवार शाम को पुलिस थाना नादौन में दर्ज करवाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाला है। पुलिस ने कुछ प्रवासियों ने भी पूछताछ की है। चोरों का पता नहीं चल पाया है।

क्या कहती हैं पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डा. आकृति शर्मा
इस बारे में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डा. आकृति शर्मा ने बताया कि चोरी की वारदात हुई है। मामले में आगामी छानबीन की जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App