ड्यूटी से लौट रहे CRPF जवानों के साथ हा*दसा

By: Apr 21st, 2024 1:54 pm

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में चुनाव ड्यूटी से लौट रहे सीआरपीएफ जवानों से भरी बस के आज सुबह हादसे का शिकार होने से लगभग एक दर्जन जवान घायल हो गए। इनमें से तीन जवानों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जवानों से भरी बस डिलमिली के पास दुर्घटना का शिकार हो गई है। घटना में 10 जवान घायल हैं। तीन की हालत गंभीर है। घायल जवानों को इलाज के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App