अनुराग ठाकुर के नामांकन में काफिले के साथ पहुंचे चैतन्य शर्मा

By: May 12th, 2024 12:54 am

जमकर किया शक्ति प्रदर्शन, भाजपा प्रत्याशी ने बीजेपी को वोट करने का किया आह्वान
निजी संवाददाता- मुबारिकपुर
गगरेट विधानसभा उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने शनिवार को दमखम दिखाते हुए गगरेट मंडल भाजपा कार्यकर्ताओ के बड़े काफिले के साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नामांकन में पहुंचे और अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। चैतन्य शर्मा ने बताया कि अनुराग ठाकुर के नामांकन में उमड़ी भीड़ ने साबित कर दिया है कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से अनुराग ठाकुर की ऐतिहासिक जीत होगी जबकि उपचुनाव में भी भाजपा की जीत तय है। मंडल अध्यक्ष राजीव राजू ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नामांकन में जाकर भाजपा पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओ में नए रक्त का संचार हुआ है और कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव एवम विधानसभा उपचुनाव में पूरी तरह से जुट गये हैं। उधर गगरेट विधानसभा उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने डोर टू डोर जन सम्पर्क अभियान छेड़ रखा है। दिन हो या रात, सुबह हो या शाम अथवा दोपहर चैतन्य शर्मा के कदम संपर्क अभियान के तहत लगातार बढ़ते जा रहे हैं और घर-घर जाकर चैतन्य शर्मा न केवल दस्तक दे रहे हैं। अपितु आमजनमानस की समस्याओ को भी सहज भाव से सुन रहे हैं।

चैतन्य शर्मा भाजपा वूथ कमेटी के पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं और आमजनमान्स के साथ बैठक करके उनके जरूरी सुझावों पर अमल कर रहे है । साथ ही आम जनमानस से मिलकर 1 जून को हो रहे लोकसभा एवं विधानसभा उपचुनाव के लिए वोट मांग रहे हैं चैतन्य शर्मा ने आह्वान किया है कि एक जून को होने वाले उपचुनाव के लिए जुट जाएं। ताकि उपचुनाव के साथ साथ लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित हो सके। चैतन्य शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की उल्टी गिनती उस दिन ही शुरू ही गई थी। जिस दिन भाजपा सरकार द्वारा खोले गये कार्यालयों एवं संस्थानों को प्रदेश सरकार ने बदले की भावना से कार्य करते हुए बंद कर दिया था। फिर राज्यसभा चुनाव में मिली हार से भी प्रदेश सरकार ने सबक नहीं लिया और राजनीतिक मर्यादाओं से परे बयानबाजी की जा रही है जो कि अफसोसजनक है। उन्होंने बताया कि गगरेट के हित कि खातिर उन्हें मजबूरन क्रांति का बिगुल बजाना पड़ा और अब घर घर जाकर वह प्रदेश सरकार की असलियत बताते हुए भाजपा के लिए वोट मांग रहे हैं और जनता का भी उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App