नामांकन रैली में उमड़ी भीड़ देखकर गदगद हैं चैतन्य शर्मा

By: May 16th, 2024 12:16 am

गगरेट विधानसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी ने लोगों का जताया आभार, जीत के बाद विकास करवाने का दिया आश्वासन

निजी संवाददाता-मुबारिकपुर
गगरेट विधानसभा उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा नामांकन रैली में उमड़ी भीड़ एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की एकजुटता से गदगद दिख रहे हैं। उन्होंने नामांकन रैली में मिले अभूतपूर्व जनसमर्थन पर गगरेट की देवतुल्य जनता का दिल की गहराइयों से आभार जताया है। चैतन्य शर्मा ने भावुक होते हुए बताया कि राजयसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट करने के पश्चात जिस तरह से उन्हें बदनाम किया गया, उससे भाजपा के कुछ कार्यकर्ता विरोधी पक्ष के बहकाबे में आकर खिन्न हो गये थे, जिससे उन्हें कुछ दिनों तक अंतर्विरोध का भी सामना करना पड़ा लेकिन नामांकन रैली में जिस तरह से भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ के साथ नए कार्यकर्ताओ ने हाजरी भरी उससे उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया है और वह दौगुनी ऊर्जा के साथ चुनाव प्रचार में जुट गये हैं और हर हाल विधानसभा उपचुनाव जीत दर्ज करके दिखाएंगे।

चैतन्य शर्मा ने कहा कि झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने का जो असफल प्रयास उसका जबाब जनता जनार्दन एक जून को होने वाले उपचुनाव में देकर विरोधी पक्ष को आईना दिखाएगी। चैतन्य शर्मा ने कहा जनता उनके सेवाभाव को भली भांति जानती है और उन्होंने काम करके भी दिखाया है। चैतन्य शर्मा ने हुंकार भरी कि कोरोना महामारी में जब जनता की सांसे उखड़ रही थीं तो चैतन्य शर्मा ही जनता का सहारा बने थे, उस समय कुछ नेता मैदान छोडक़र अंडर ग्राउंड हो गये थे, लेकिन वह और उनके साथी लगातार जनता के बीच रहकर इंसानियत को बचाने का प्रयास कर रहे थे। वहीं उन्होंने विकास होगा।

सीएम ने अपने ही विधायकों को किया नजरांदाज

चैतन्य शर्मा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने अपने ही विधायकों को नजर अंदाज करके 14 माह तक वन मैन आर्मी की तरह सरकार चलाई है। अब हम जनता की अदालत में आ गए है। सुक्खू सरकार के डेढ़ माह का नाकामियों का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रख रहे है। उन्होंने कहा कि परेशान जनता भी कह रही है कि सुक्खू सरकार ने कोई नया संस्थान तो नहीं खोला उल्टा दौलतपुर चौक उपतहसील कार्यालय को बंद कर दिया और सिविल अस्पताल बने दौलतपुर चौक का दर्जा घटा दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार फिर झूठ पर झूठ की गारंटी देकर जनता को मात्र भ्रमित कर रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App