डिप्टी सीएम का दावा, लोकसभा चुनाव हारेगी भाजपा

By: May 16th, 2024 12:08 am

रायबरेली से लौटते ही डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री का दावा

फंस गए हैं सरकार तोडऩे की साजिश रचने वाले

दिव्य हिमाचल टीम — ऊना, बीबीएन

भाजपा का 400 पर का नारा हवा हो गया है। हिमाचल प्रदेश में चमत्कारी परिणाम होंगे और बीजेपी चारों लोकसभा की सीट हार रही है। भाजपा ने जिस प्रकार से हिमाचल की देवभूमि में धनबल से सरकार तोडऩे की साजिश रची, इस साजिश को प्रदेश की जनता करारा जवाब देगी। यह कहना है उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का। बता दें कि मुकेश अग्रिहोत्री ने रायबरेली व अमेठी में अपने दौरे के तुरंत बाद हिमाचल पहुंचते ही कांग्रेस के लिए धुआंधार प्रचार करना शुरू कर दिया है। शिमला सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के लिए उन्होंने नालागढ़ में हरदीप बाबा द्वारा आयोजित जनसभा में भाग लिया, तो वहीं ऊना पहुंच कर कुटलैहड़ क्षेत्र के उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा के समर्थन में आयोजित चताड़ा की जनसभा में भाग लिया। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि रायबरेली में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा को अनेक राज्य में बड़ा नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार भाजपा की साजिश के बाद और मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि इन उपचुनावों के परिणाम के बाद सरकार पूरी तरह मजबूत होगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आने वाले उपचुनावों को भी कांग्रेस पार्टी जीतेगी। उन्होंने कहा कि शिमला के सांसद अपना रिपोर्ट कार्ड जनता को बताएं कि क्या किया है?

उन्होंने कहा कि नालागढ़ में कांग्रेस को बढ़त मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज जिला ऊना के पास मौका आया है कि धोखा देने वालों की परमानेंट नो एंट्री करें और गगरेट व कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत दिलाकर सरकार को मजबूत बनाएं। मुुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि महिलाओं को 1500 देने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि लाहौल स्पीति में तो 1500 मिलने शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को पेंशन देकर उनका भविष्य सुरक्षित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 4500 करोड़ रुपए का पैकेज हिमाचल सरकार ने अपने संसाधनों से दिया है। उमुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए, आत्मनिर्भर हिमाचल के लिए जनता कांग्रेस का साथ देकर कांग्रेस के उम्मीदवारों को जिताएं। कांग्रेस की सरकार आम आदमी की सरकार है और हर वर्ग के कल्याण के लिए काम करेगी। हिमाचल को आत्मनिर्भर बनकर आगे बढ़ाएंगे।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नालागढ़ के बैरछा, बरूणा व दभोटा में आयोजित नुक्कड़ सभाओ को संबोधित करते हुए क हा चुनाव से पहले जिन लोगों ने कांग्रेस की सरकार गिराने के लिए चक्रव्यूह रचा था, अब वे अपने हीे चक्रव्यूह में फंस गए है। उन्होंने कहा की भाजपा ने विधायकों से जोड़ तोड़ कर राज्यसभा की एक सीट तो हासिल कर ली, लेकिन नौ विधायकों को सडक़ पर लाकर खड़ा कर दिया। इन नौ में से अभी छह विधायक चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में जनता इन पूर्व विधायकों से हर गली नुक्कड़ पर सवाल कर रही है कि तुम लोगों ने यह पंगा क्यों लिया। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा ने जिस प्रकार से हिमाचल की देवभूमि में धनबल से सरकार तोडऩे की साजिश रची, इस साजिश को प्रदेश की जनता करारा जवाब देगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App