Himachal Election: जनभावनाओं से खिलवाड़ करने वालों को सबक सिखाए जनता

By: May 28th, 2024 12:16 am

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा ने भाजपा पर साधा नशाना

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना
कुटलैहड़ विधानसभा की जनता पहली जून को कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर जनादेश का अपमान करने वाली ताकतों को सबक सिखाएं। यह आह्वान लोअर कोटला में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पुरी मजबूती के साथ चल रही है। भाजपा चोर दरवाजे से प्रदेश में सत्ता हासिल करने का सपना पाले है। लेकिन भाजपा की यह चाहत पुरी नही होगी। भाजपा ने भारी जनादेश से स्थापित कांग्रेस सरकार को गिराने का षडयंत्र रचा,लेकिन इसमें सफल नही हो पाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपना कार्यकाल पुरा करेगी।

कुटलैहड़ में विकास को गति देने के लिए जनता कांग्रेस का साथ खुल कर साथ दे। कांग्रेस ने सत्ता में आते ही प्रदेश के कर्मचारियों व पैंशनर्ज के लिए ओपीएस लागू की। इससे 1.35 लाख कर्मचारी लाभान्वित हुए। महिलाओ को 1500 रूपए देने की अधिसूचना जारी की,लेकिन भाजपा इसे रूकवाने के लिए चुनाव आयोग के पास चली गई। भाजपा की महिला विरोधी मानसिकता इससे जगजाहिर होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आने वाले समय में बंपर भर्तिया करने जा रही है। जल शक्ति विभाग में ही अकेले दस हजार पद भरे जाएगें। युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार कदम उठा रही है। भाजपा को यह रास नही आ रहा,इसलिए भाजपा पैसे के बल पर सत्ता को हथियाने के प्रयास कर रही है। लेकिन भाजपा के मंसूबे कामयाब नही होंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App