राहुल गांधी झलेड़ा में आज बरसेंगे

By: May 26th, 2024 12:54 am

हमीरपुर संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा को जुटाएंगे सपोर्ट, सुरक्षा एजेंसियों ने लिया जायजा , कांग्रेस ने की तैयारियां
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 26 मई रविवार को दोपहर 1 बजे पुलिस लाईन झलेड़ा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के प्रचार अभियान को धार देने के लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ऊना पहुंच रहे है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा के समर्थन में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की ऊना में यह पहली बड़ी जनसभा होगी। इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु व उपममुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री जिला में विभिन्न जनसभाओं में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर चुके है। राहुल गांधी हैलिकाप्टर से रविवार दोपहर पुलिस लाईन झलेड़ा मैदान पहुंंचेंगे। राहुल गांधी की सुरक्षा मेंं तैनात केंद्रीय एजेंसियों की टीम ने ऊना में पहुंचकर सभा स्थल के साथ-साथ लैंडिंग साईटस का भी दौरा किया व सुरक्षा व्यवस्थाओं को भी जांचा। राहुल गांधी के स्वागत के लिए कांगे्रस ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू किया है।

राहुल गांधी के स्वागत के लिए ऊना से झलेड़ा तक पुरे क्षेत्र को कांग्रेस के झंडो व होर्डिंगज से सजा दिया गया है। राहुल गांधी के स्वागत किए कोई कमी न रह जाए इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता दिन रात एक किए हुए है। पुरे क्षेत्र को पार्टी के झंडो,होडिंगस व पोस्टरों से भर दिया गया है। रैली के प्रबंधों के लिए कांग्रेस के केंद्रीय नेता राम किशन औझा,जिला कांग्रेस प्रधान रंजीत राणा,पीतांबर जसवाल सहित अन्य नेताओं ने सभा स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। जिला ऊना के पंाचो विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को रैली में पहुंचाने के लिए कांग्रेस नेताओं ने कमर कस ली है। रैली में करीब 20 हजार की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा की दृष्टि से कड़े प्रबंध किए है। सभा स्थल के प्रवेश द्वार पर बिना जांच के किसी को भी पंडाल में प्रवेश की इजाजत नही होगी। राहुल गांधी की रैली में सुरक्षा को चाक-चौबंद बनाने के लिए करीब 250 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

पुलिस ने रैली के दौरान यातायात व्यवस्था को माकूल बनाने के लिए भी व्यापक प्रबंध किए है। वहीं, पुरे क्षेत्र को सैक्टरस में बांटकर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को तैनात किया जा रहा है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रंजीत राणा ने कहा कि राहुल गांधी की रैली को लेकर सभी प्रबंध पूर्ण कर लिए गए है। रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। रैली में जिला ऊना की पांचो विधानसभा क्षेत्रो से 20 हजार के करीब कार्यकर्ताओं के पहुंचने का अनुमान है। वहीं, जिला पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की रैली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पुरी तरह से मुस्तैद है। इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी पुलिस बल तैनात किए गए है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App