विश्वासघातियों को जनता सिखाएगी सबक

By: May 14th, 2024 12:15 am

कांग्रेस प्रत्याशी विवेक विक्कू ने बीजेपी पर किया जमकर हमला, लोगों से मांगे वोट

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना
जनता से विश्वासघात करने वालों को मुंह की खानी पड़ेगी। यह बात कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा विक्कू ने कोट, मतोह, झंडियाना, सिंहाना, डोलू, जरोला आदि क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि उक्त लोग जहां भी जा रहे है, जनता उनसे सवाल पूछ रही है, कि आखिर उन्हें दल-बदलने की क्या जरुरत पड़ी। विक्कू ने कहा कि उक्त लोगों ने जनता की भावनाओं का ख्याल नहीं रखा, बल्कि अपने हित साधते हुए अन्य पार्टी में चले गए। अब इन्हें जनता की याद आ रही है। विवेक शर्मा ने कहा कि आपदा के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश भर के लोगों को मदद पहुंचाई।

इसी तरह कुटलैहड़ क्षेत्र के लोगों को भी राहत राशि दी गई। जिनके घर टूटे थे, उन्हें नया घर बनाने के लिए मदद पहुंचाई गई। विवेक शर्मा ने कहा कि उनके परिवार ने सारा जीवन लोगों की सेवा में बिता दिया। वह राजनीति में सत्ता सुख भोगने के लिए नहीं आए है। उनका मकसद गरीब व जरुरतमंद लोगों की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि जनता उन्हें आशीर्वाद दें, ताकि वह विधानसभा में जाकर कुटलैहड़ के मुददों को उठा सके। विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ में पानी, बिजली की समस्या को दूर किया जाएगा। शिक्षा के स्तर को मजबूत किया जाएगा। युवाओं को रोजगार पहुंचाया जाएगा। कुटलैहड़ क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास करेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App