कुटलैहड़ में पानी की समस्या होगी हल

By: May 13th, 2024 12:16 am

विवेक विक्कू बोले, युवाओं को दिलवाएंगे रोजगार

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-बंगाणा
कुटलैहड़ में लंबे समय से चल रही पेयजल किल्लत का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। यह बात कुटलैहड़ कांग्रेस के प्रत्याशी विवेक शर्मा विक्कू ने रविवार को कोटला कलां, चंगरेड़ी, दलेहड़ी ब्रहमणा, थाना खुर्द, दलेहड़ी राजपूत, अघलौर, सासन, मढ़ान व खोली में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहीं। विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के आशीर्वाद से कुटलैहड़ क्षेत्र को मॉडल विस क्षेत्र बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ की जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर सुक्खू सरकार को मजबूत करें।

वह जनता को विश्वास दिलाते है कि कुटलैहड़ में दशकों से चली आ रही पेयजल किल्लत को दूर किया जाएगा। विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को रोजगार दिलाया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र में पर्यटन को विकसित किया जाएगा। जनता का उन्हें भरपूर सहयोग व समर्थन मिल रहा है। जनता दल बदल करने वालों को सबक सिखाने के लिए तैयार है।कुटलैहड़ की जनता ने जिन्हें आशीर्वाद देकर विधानसभा भेजा, उन्होंनेजनता के साथ विश्वासघात किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App