बिलासपुर गोलीकांड: बंबर ठाकुर का बेटा पुरंजन अरेस्ट, सरेंडर करने से पहले ही पुलिस ने उठाया

By: Jun 27th, 2024 11:29 am

इस लेख को सुनिए

बिलासपुर। बिलासपुर गोलीकांड को लेकर पुलिस ने पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के बेटे पुरंजन ठाकुर को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर किया। वह कोर्ट में आत्मसमर्पण करने पहुंचा था, लेकिन कोर्ट ने पुरंजन को सुबह 10 बजे से पहले ही उठा लिया। हालांकि गोलीकांड के मास्टरमाइंड पुरंजन के अलावा एक अन्य आरोपी मल्ली अभी तक फरार है। यह वही आरोपी है, जिसने बंबर ठाकुर के बेटे को शूटर मुहैया कराया था।

यहां जान लें कि गत 20 जून को बिलासपुर जिला कोर्ट के बाहर दिन दहाड़े एक युवक पर गोलियां चलाई गई थीं, जिसके बाद से आरोपियों की तलाश थी। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक शूटर सन्नी गिल ने पूछताछ में पुरंजन का नाम उगला था और यह यह भी बताया था कि गोलीकांड को अंजाम देने के लिए उससे सौदा किया गया था। कुछ रकम उसे पहले ही दे दी गई थी और कुछ काम होने के बाद दी जानी थी। 23 फरवरी को जबली में रेलवे के कार्यालय में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमला हुआ। इस मामले में सौरभ पटियाल और उसके साथियों पर केस दर्ज हुए हैं।

 बताते चलें कि गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुरंजन ठाकुर ने प्रदेश हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी। लेकिन, हाईकोर्ट ने आरोपी को अग्रिम जमानत देने से इंकार कर दिया था। कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के बाद आरोपी को 27 जून को सुबह 10 बजे तक पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने के आदेश दिए थे। बीते 20 जून को बिलासपुर जिला कोर्ट के बाहर दिनदहाड़े एक युवक पर गोलियां चली थीं। पुलिस की जांच में गोलीकांड का मुख्य आरोपी पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का बड़ा बेटा पुरंजन ठाकुर निकला। इस मामले को लेकर एसपी बिलासपुर विवेक चहल ने पत्रकारवार्ता के माध्यम से खुलासा किया था। गोलीकांड में शामिल शूटर सन्नी गिल ने पुलिस पूछताछ में पुरंजन का नाम उगला था। जिसने इस गोलीकांड की साजिश रची थी। इस मामले में पुलिस ने गौरव नड्डा को भी गिरफ्तार किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App