चंबा में झमाझम बारिश, गर्मी से राहत

By: Jun 27th, 2024 12:16 am

चंबा। जिला मुख्यालय में बुधवार दोपहर बाद बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ हद तक राहत महसूस हुई है। दोपहर बाद आसमान पर उमड़े काले बादलों ने देखते ही देखते बरसना आरंभ कर दिया।

बुधवार को मख्ुयालय में करीब आधा घंटे तक आसमान से राहत बरसती रही। हालांकि शाम चार बजे मौसम के साफ हो गया। हालांकि बुधवार को किसानों व बागबानों की आशानुरूप बारिश नहीं हुई है। बताते चलें कि निचले क्षेत्रों में किसान मक्की की फसल की बिजाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App