Monsoon: शिमला में पहली ही बारिश से तबाही

By: Jun 28th, 2024 11:46 am

शिमला। राजधानी में मानसून की पहली बारिश ही आफत बन गई। बीती रात को हुई मूसलाधार बारिश के कारण शिमला में जगह-जगह भूस्खलन, मलबा आने से भारी नुकसान हुआ है। बारिश से करीब आठ गाडिय़ों को नुकसान पहुंचा है। शहर के मल्याणा, चमियाना, भ_ाकुफर, मिनी कुफ्टाधार सहित अन्य स्थानों पर नुकसान हुआ है। चमियाना में सडक़ किनारे पार्क कई गाडिय़ां मलबे में दब गई हैं। कई जगह भूस्खलन से नुकसान हुआ है। भट्टाकुफर में पहाड़ी से गाडिय़ों पर पत्थर गिर गए हैं। इससे सडक़ किनारे पार्क एक गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

मिनी कुफ्टाधार का रास्ता मलबा आने से नाले में तबदील हो गया, वहीं शहर का वीआईपी एरिया ओकओवर के समीप चारली विला के पास नाला ब्लॉक होने से सारा पानी लोगों के घर में घुसा है, जिससे घर को काफी नुकसान पहुंचा है। शहर की ईदगाह कॉलोनी में भी नुकसान हुआ है। डंगा गिरने से रास्ता बंद हो गया है। पगोग सडक़ पर आए पत्थर और मलबा आने से आवाजाही प्रभावित रही, वहीं जुन्गा रोड पर बारिश का पानी घरों में घुस गया। खलीनी में भी भूस्खलन हुआ है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App