बंगाल के अंतिम नवाब की निर्मम ह*त्या

By: Jul 2nd, 2024 11:19 am

कंपीटिशन के दौर में आज का युवा बेहतर भविष्य की कल्पना कर रहा है। कोई अफसर बनना चाहता है, तो कोई इंजीनियर। कोई शिक्षक बनना चाहता है, तो कोई सरकारी नौकर। कामयाबी किसी भी क्षेत्र में हो, मौजूदा दौर में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं से गुजरना ही होगा। पीरक्षाओं का लेवल उच्च स्तर पर पहुंच गया है। इसी कड़ी में हम आपके लिए लाए हैं भारतीय एवं विश्व इतिहास से जुड़ी अहम जानकारियां, जिनसे जुड़े सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं में अकसर पूछे जाते हैं, तो आइए जानते हैं 2 जुलाई का इतिहास…

1306 – अलाउद्दीन ख़िलजी ने सिवाणा पर आक्रमण किया, तब यह दुर्ग कान्हड़देव के भतीजे चौहान सरदार शीतलदेव के अधिकार में था।

1698 – थॉमस सावेरी ने भाप इंजन का पेटेंट कराया।

1747 – बंगाल के अंतिम नवाब सिराजउद्दौला की उनकी शरण में रह रहे एक व्यक्ति मोहम्मद बेग ने निर्ममतापूर्ण हत्या की।

1777 – अमरीका के वोरमोंट शहर में दास प्रथा की समाप्ति हुई।

1781 – मैसूर के सुल्तान हैदर अली और अंग्रेज सेना में पोर्टो नोवो (अब परांगीपेट्टई) का युद्ध हुआ।

1862 – कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन हुआ।

1827 – इतालवी वैज्ञानिक गुगलेल्मो मारकोनी को लंदन में रेडियो का पेटेंट मिला।

1911 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने कोलंबिया के साथ अपने राजनयिक संबंधों को समाप्त करके वहां के वाणिज्य दूतावास को भी बंद कर दिया।

1916 – भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग की स्थापना हुई।

1940 – क्रांतिकारी नेता सुभाष चंद्र बोस को गिरफ्तार कर कलकत्ता भेजा गया।

1962 – पहला वॉलमार्ट स्टोर कारोबार के लिए रोजर, अर्कंसास में खोला गया।

1966 – फ्रांस ने मुरूरोआ, प्रशांत महासागर में परमाणु परीक्षण किया।

1972 – प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो ने शिमला समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1976 – वियतनाम गणराज्य का अंत हुआ। साम्यवादी उत्तरी वियतनाम ने समाजवादी वियतनाम गणराज्य के साथ जुडऩे की घोषणा की।

1983 – स्वदेश निर्मित परमाणु बिजली केंद्र की पहली इकाई ने मद्रास के निकट कलपक्कम में काम करना शुरू किया।

1985 – आंद्रेई ग्रोमिको सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित।

1990 – सऊदी अरब में मक्का-मदीना में भगदड़ से 1,426 हज यात्रियों की मौत हो गई।

2001 – फास्ट एंड फ्यूरियस सीरिज की पहली फिल्म रिलीज हुई।

2002 – स्टीव फोसेट गुब्बारे के जरिए दुनिया का भ्रमण करने वाले पहले व्यक्ति बने।

2004 – छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन को यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया।

2020 – वियतनाम में दुनिया के पहले सोने के होटल की ओपनिंग हुई।

2020 – भारतीय रेलवे ने 2.8 किलोमीटर लंबी ट्रेन चलाई, जो भारतीय रेल के इतिहास में अब तक की सबसे लंबी ट्रेन है। इस ट्रेन का नाम शेषनाग दिया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App