कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, इतनी कम हुई कीमत

By: Jul 1st, 2024 9:53 pm

नई दिल्ली – 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर जुलाई के पहले दिन से ही 31 रुपए तक सस्ता हो गया है। दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम अब 1646 रुपए हो गए हैं। पहले यह 1677 रुपए में मिल रहा था। कोलकाता में यह सिलेंडर अब 1756 रुपए में मिल रहा है, पहले इसके दाम 1787 रुपए थे। मुंबई में सिलेंडर 1629 रुपए से 31 रुपए कम हो कर 1598 का हो गया है।

हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। उधर, सिम कार्ड चोरी या डैमेज होने पर अब आपको नया सिम लेने के लिए सात दिनों का इंतजार करना होगा। पहले यह तुरंत मिल जाती थी। सरकार ने पहली जुलाई से मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी और सिम स्वैप से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। सिम कार्ड चोरी या डैमेज होने पर अब आपको नया सिम लेने के लिए सात दिन तक इंतजार करना पड़ेगा। पहले सिम कार्ड चोरी या डैमेज होने के बाद आपको स्टोर से तुरंत सिम कार्ड मिल जाता था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App