Hathras: सत्संग में भगदड़, 60 से ज्यादा लोगों की मौत

By: Jul 2nd, 2024 4:34 pm

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां रतिभानपुर में सतसंग के दौरान भगदड़ माच गई। इस भगदड़ में 60 लोगों के मारे जाने की आशंका है। वहीं दर्जनों लोगा घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा पेश आया उस समय भोले बाबा का सत्संग चल रहा था। सत्संग समाप्ति के बाज हजारों की संख्या में बाहर निकल रही भीड़ के बीच भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 60 लोगों के मारे जाने की आशंका है । वहीं, घायलों को एटा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुट गई है।

इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में हुए हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार तहसील में मुगलगढ़ी नेशनल हाइवे पर फुलरई गांव में आज मानव मंगल मिलन सदभावना समागम समिति नामक संस्था ने आज सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया था जिसमें बड़ी तादाद में श्रद्धालु एकत्र हुए थे। कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मचने से कई लोग हताहत हुए। उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या 60 से ज्यादा होने की आशंका है। कई हताहतों को हाथरस के अलावा एटा और अलीगढ जिले में शिफ्ट किया गया है। मरने वालों में महिलाओं की संख्या सर्वाधिक है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App