विशेष

किडनी को हेल्दी रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स…

By: Jul 2nd, 2024 7:15 pm

आजकल खराब खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से किडनी रोगों के मामले बढ़ रहे हैं। कई लोग क्रॉनिक किडनी रोग, किडनी इन्फेक्शन या किडनी फेलियोर जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं। किडनी स्वास्थ्य खराब होने पर संपूर्ण स्वास्थ्य प्रभावित होने लगता है। ऐसे में किडनी को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी होता हैै। इसके लिए सही जीवनशैली और खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए…

किडनी खून से टॉक्सिन्स और अतिरिक्त तरल पदार्थों को फिल्टर करने में अहम भूमिका निभाती है। आजकल खराब खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से किडनी रोगों के मामले बढ़ रहे हैं। कई लोग क्रॉनिक किडनी रोग, किडनी इन्फेक्शन या किडनी फेलियोर जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं। किडनी स्वास्थ्य खराब होने पर संपूर्ण स्वास्थ्य प्रभावित होने लगता है। ऐसे में किडनी को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी होता है। किडनी हैल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए सही जीवनशैली के साथ खान-पान पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। किडनी हैल्थ को सही रखने के लिए आप रोज सुबह इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। इनमें विटामिन्स, मिनरल्ज और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो किडनी हैल्थ को सही रखते हैं।

सब्जियों का जूस

किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोज सुबह सब्जियों का जूस जरूर पिएं। आप सुबह खीरा, लौकी या फिर पालक का जूस पी सकते हैं। इनमें पानी अधिक मात्रा में होता है, जो किडनी को डिटॉक्स करने में मदद करता है। सब्जियों के जूस में विटामिन्स और मिनरल्ज भी होते हैं, जो किडनी को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

नट्स और सीड्स

नट्स और सीड्स, सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। यह विटामिन्स और मिनरल्ज से भरपूर होते हैं। वैसे तो नट्स और सीड्स, संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होते हैं। अगर आप नियमित रूप से नट्स और सीड्स का सेवन करेंगे, तो इससे किडनी स्वास्थ्य बेहतर होगा। किडनी हैल्थ के लिए आप रोज सुबह बादाम, चिया सीड्स और अलसी के बीजों का सेवन कर सकते हैं।

साबुत अनाज

किडनी हैल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए आप क्विनोआ, ब्राउन राइस और साबुत गेहूं जैसे साबुत अनाज का सेवन कर सकते हैं। दरअसल साबुत अनाज में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो किडनी हैल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। हालांकि आपको मैदा या फास्ट फूड्स आदि का सेवन करने से बचना चाहिए।

फल

फलों में विटामिन्स, मिनरल्ज और एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। किडनी की सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए आप रोज सुबह फलों का सेवन जरूर करें। किडनी के लिए सेब, ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी जैसे फलों का सेवन करना फायदेमंद होता है। इन फलों में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो किडनी को नुकसान होने से बचाते हैं।

पत्तेदार सब्जियां

पत्तेदार सब्जियों में फॉलिक एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी जैसे पोषक तत्त्व पाए जाते हैं। पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से किडनी डिटॉक्स होती है और सारी गंदगी निकल जाती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App