इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया कब बना था SBI

By: Jul 1st, 2024 4:49 pm

कंपीटिशन के दौर में आज का युवा बेहतर भविष्य की कल्पना कर रहा है। कोई अफसर बनना चाहता है, तो कोई इंजीनियर। कोई शिक्षक बनना चाहता है, तो कोई सरकारी नौकर। कामयाबी किसी भी क्षेत्र में हो, मौजूदा दौर में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं से गुजरना ही होगा। पीरक्षाओं का लेवल उच्च स्तर पर पहुंच गया है। इसी कड़ी में हम आपके लिए लाए हैं भारतीय एवं विश्व इतिहास से जुड़ी अहम जानकारियां, जिनसे जुड़े सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं में अकसर पूछे जाते हैं, तो आइए जानते हैं 1जुलाई का इतिहास…

भारत एवं विश्व इतिहास में 1जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1852-सिंध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिर्फ सिंध राज्य में और मुंबई कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए सिंध डाक नामक डाक टिकट जारी किया गया।

1862-कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन।

1879-भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत।

1882-भारत रत्न से सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक, स्वतंत्रदा सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ बिधान चंद्र राय का जन्म।

1921-चीन में कम्यूनिस्ट पार्टी का गठन।

1927-भारत के 8वें प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह का जन्म।

1955-इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण किया गया और इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का नाम दिया गया।

1959-जम्मू कश्मीर के दूसरे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का जन्म।

1960-अफ्रीकी देश घाना को गणराज्य घोषित किया गया।

1964-भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना

1968-अमरीका, ब्रिटेन, रूस और 59 अन्य देशों ने परमाणु हथियारों का प्रसार रोकने के लिए परमाणु अप्रसार संधि पर दस्तख्त किए।

1975-तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 20 सूत्री कार्यक्रम का ऐलान किया।

1991-वारसा संधि भंग की गई।

1995-अमरीका ने ताइवान के खिलाफ लगे प्रतिबंध को हटाया।

1996-ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में इच्छा मृत्यु कानून विश्व में पहली बार लागू।

1997-हांगकांग ने 156 वर्ष के ब्रिटिश शासन के बाद चीन का अधिकार स्वीकार किया।

2000-लाड्र्स के 100वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया।

2004-आसियान ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद से निपटने के लिए आस्ट्रेलिया से समझौता किया।

2006-अमरीकी संसद की समितियों ने भारत-अमेरिकी परमाणु समझौते को मंजूरी प्रदान की।

2007-दलाईलामा के मुद्दे पर चीन के अधिकारियों के साथ तिब्बत के दूतों की वार्ता प्रारंभ।

2008-गाजापट्टी के फिलिस्तीन विद्रोहियों ने दक्षिणी इजरायल पर रॉकेट दागा।

2017-भारत में अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App