दूरदर्शन पर दिखेंगे कांगड़ा का साहिल
कांगड़ा। जिला कांगड़ा का बेटा जल्द ही राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन पर दिखेगा। जिला कांगड़ा के रैहन का बेटा साहिल खान को राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन में बॉलीवुड स्टार पंकज बैरी राजू खैर उपासना सिंह तेज सपरु किरन कुमार के साथ काम करने का मौका मिला है। साहिल रेहन जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश का रहने वाला हैं और बहुत सारे मॉडलिंग के खिताब अपने नाम कर चुका हैं।
इसी के साथ मिस्टर हरियाणा 2023 का खिताब भी अपने नाम कर चुका हैं । साहिल खान को इन दीनों हिमाचल प्रदेश के पालमपुर की वादियों में राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन के धारावाहिक के लिए शूट करते हुए देखा जा रहा है । जिला कांगड़ा का नाम साहिल खान ने पूरे हिमाचल प्रदेश सहित हिमाचल प्रदेश के बाहर भी रोशन किया है । धारावाहिक के बारे में बता दें कि जल्द यह धारावाहिक सभी दर्शकों के लिए राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन पर प्रसारित होगा और दर्शक इस धारावाहिक को नेशनल चैनल पर देख सकते हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App